• 15/08/2026

Aaj Ka Panchang 15 August 2026: हरियाली तीज पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 15 August 2026: हरियाली तीज पर जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृत काल और दिशाशूल
Spread the love

Aaj ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:29 बजे तक है. इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी. 15 अगस्त 2026 को हरियाली तीज का व्रत और पावन पर्व है. इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए यह व्रत रखती हैं.

सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में रहेगा विराजमान

शनिवार को सुबह 6:07 बजे सूर्योदय और शाम 6:55 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 8:25 बजे चंद्रोदय और शाम 8:43 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेगा, जबकि चंद्रमा रविवार सुबह (तड़के) 3:25 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र शुरू हो जाएगा.

रात 8:17 से 9:52 बजे तक रहेगा अमृत काल

शनिवार को हर्षण योग नहीं रहेगा, बल्कि सुबह 7:07 बजे तक शिव योग रहेगा. इसके बाद सिद्ध योग का संयोग है. इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल रात 8:17 से 9:52 बजे तक रहेगा.

शुभ मुहूर्त

वहीं, राहुकाल सुबह 9:19 बजे से 10:55 बजे और गुलिक काल सुबह 6:07 से 7:43 बजे तक रहेगा. इसके अलावा यमगंड काल दोपहर 2:07 से 3:43 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है. शनिवार को इस दिन सूर्य कर्क राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा सिंह राशि में स्थित रहेगा. पूर्व दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है.

Related post

19 November Ka Panchang: वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य, जानें 19 नवंबर का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

19 November Ka Panchang: वृश्चिक राशि में रहेंगे सूर्य,…

Spread the loveहिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, नक्षत्र,…
Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 November 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 November 2026: आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. ऐसे…
एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम : चौधरी

एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना…

Spread the love00 नवा रायपुर के लखौली में एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में शामिल हुए वित्त मंत्री, कैडेटों को बड़े लक्ष्य निर्धारित…