• 16/08/2026

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….
Spread the love

रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, नए भारत के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’  अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, दृढ़ संकल्प और सुशासन का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने देश के विकास और राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारत को नई दिशा प्रदान की।

मंत्री  चौधरी ने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में पोखरण परमाणु परीक्षण के निर्णायक कदम से भारत की रणनीतिक शक्ति को नई मजबूती मिली। साथ ही, उन्होंने आधुनिक बुनियादी ढाँचे के विकास की मजबूत नींव रखी, जिसके दूरगामी परिणाम आज देश की प्रगति में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व और दूरदर्शिता से ही छत्तीसगढ़ को एक पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व मिला। छत्तीसगढ़ की जनता सदैव उनके योगदान को कृतज्ञता के साथ स्मरण करती रहेगी।

वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि अटल जी का अटूट राष्ट्रसमर्पण, सरल व्यक्तित्व, ओजस्वी विचार और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी। उनके आदर्शों पर चलते हुए विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Related post

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…
धमतरी को मिली सौगात, खुली प्रदेश की पहली कयाकिंग अकादमी, इको-टूरिज्म और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

धमतरी को मिली सौगात, खुली प्रदेश की पहली कयाकिंग…

Spread the loveधमतरी। जिले में जल पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई…
CG  : जादू-टोने के शक में 24 वर्षीय युवती की हत्या, रिश्तेदार पर आरोप

CG : जादू-टोने के शक में 24 वर्षीय युवती…

Spread the loveबलौदाबाजार। जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चितावर में 24 वर्षीय शतरूपा ध्रुव की हत्या ने समाज को…