• 18/08/2026

CG – कमरे के अंदर बोरे में बंद मिली माँ-बाप की लाश, वारदात के बाद बड़ा बेटा फरार, जताई जा रही ये आशंका

CG – कमरे के अंदर बोरे में बंद मिली माँ-बाप की लाश, वारदात के बाद बड़ा बेटा फरार, जताई जा रही ये आशंका
Spread the love

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक घर के भीतर दंपति की लाश बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से मृतक दंपति का बड़ा बेटा फरार बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस को शक है कि वारदात में बड़े बेटे की भूमिका हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बेटे की तलाश की जा रही है।

पति-पत्नी अपने बड़े बेटे के साथ पुराने घर में सो रहे थे। सुबह दोनों के शव ताला बंद कमरे में मिला। घटना के बाद से बड़ा बेटा फरार है। उसका अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है।

जाने पूरा मामला

धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा के परसापारा में हीराधर यादव (55) गांव के बड़े किसान थे। वे अपनी पत्नी गुलाबी यादव (50) और बड़े बेटे जदू यादव (34) के साथ पुराने घर में रहते थे। उनका छोटा बेटा मोहन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे घर में रहता है।

सुबह मोहन दूध लेने पुराने घर पहुंचा, लेकिन घर के दोनों दरवाजे बाहर से बंद मिले। दरवाजों पर कुंडी लगी हुई थी। उसने घर में काम करने वाले नौकर सुकृत नागेश के साथ आसपास और खेतों में भी माता-पिता, बड़े भाई की तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद मोहन और सुकृत ने घर की कुंडी खोलकर अंदर तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें एक कमरे में ताला लगा मिला। ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया तो अंदर का मंजर देखकर दोनों के होश उड़ गए।

बोरे में बांधकर रखा था शव

बंद कमरे के अंदर फर्श पर खून फैला हुआ था। खून से सने दो बोरों में दंपती के शव बंधे मिले। मोहन और सुकृत ने तुरंत इसकी सूचना धौरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धौरपुर पुलिस की टीम के साथ एसडीओपी तूल सिंह पट्टावी मौके पर पहुंचे।

अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। दोनों के सिर पर फरसा या टांगी से हमला किए जाने के गहरे घाव मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने से दोनों की मौत हुई।

बड़े बेटे पर हत्या का शक

घटना के बाद दंपति का बड़ा बेटा जदू यादव फरार है। आशंका जताई जा रही है कि उसने ही अपने माता-पिता की हत्या की और शवों को ठिकाने लगाने की कोशिश की। मोहन यादव ने बताया कि जदू यादव की शादी नहीं हुई है। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। वह लंबे समय से अपने माता-पिता के साथ रह रहा था। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

धौरपुर SDOP तूल सिंह पट्टावी ने बताया कि पुलिस जदू यादव की तलाश में जुटी है। अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों के घर भी तलाशी ली है। इसके अलावा उसके आसपास के जंगलों में छिपे होने की आशंका को देखते हुए वहां भी खोजबीन की जा रही है।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…