• 22/08/2026

गांजे की तस्करी का भंडाफोड़, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे लाखों का गांजा, रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी गिरफ्तार

गांजे की तस्करी का भंडाफोड़, ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहे थे लाखों का गांजा, रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी गिरफ्तार
Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान RPF और जिला पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया है। दोनों के ट्रॉली बैग से 21 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ|

स्टेशन परिसर में नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान टीम की नजर प्लेटफार्म पर मौजूद महिला और पुरुष पर पड़ी। दोनों के पास भारी ट्रॉली बैग था। पुलिस को देखकर दोनों घबराने लगे और वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और ट्रॉली बैग की तलाशी ली। इसमें प्लास्टिक टेप से पैक किए गए गांजे के पैकेट मिले, कुल वजन 21 किलोग्राम बताया गया है।

जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपए बताई गई है। पूछताछ में दोनों गांजे के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…