• 25/08/2026

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…
Spread the love

रायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना अनेक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। महतारी वंदन योजना से मिल रहा आर्थिक संबल महिलाओं के हाथों को मजबूती दे रहा है। इससे वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही हैं। कांकेर के शांतिनगर निवासी पुष्पा विश्वकर्मा के लिए यह योजना केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी दोनों बेटियों के सपनों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प बन गई है।

पुष्पा विश्वकर्मा ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि उन्हें नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। उन्होंने इस राशि को अपने घरेलू खर्च में उपयोग करने के बजाय अपनी दोनों बेटियों के सुकन्या समृद्धि खातों में जमा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि आज की छोटी-छोटी बचत ही कल बेटियों की उच्च शिक्षा और बड़े सपनों को पूरा करने में बड़ी मददगार बनेंगी। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि मेरे लिए सिर्फ आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि मेरी बेटियों के भविष्य को संवारने का एक अवसर है। इस राशि को उनकी बेहतर शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए बचा रही हूं। महतारी वंदन की राशि उनके लिए आने वाले कल की बड़ी उम्मीद बन चुकी है। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि ‘विष्णु भैया’ की इस योजना से हर महीने मिल रही राशि मेरी बेटियों के भविष्य के लिए काम आ रही है।

Related post

पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश…

Spread the loveरायपुर : रायपुर में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास-धर्मस्व विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल…
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में…

Spread the loveमुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवारों के बच्चों का किया सम्मान, उनके साथ बैठकर किया भोजन और साझा किए अपने जीवन…
नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और…

Spread the loveरायपुर 25 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी रायपुर में आज भाई-बहन के स्नेह और राष्ट्ररक्षा…