• 03/09/2026

बाल कल्याण समितियों में नई नियुक्तियां, सरगुजा और गरियाबंद में अध्यक्ष समेत 5 जिलों में सदस्य नियुक्त

बाल कल्याण समितियों में नई नियुक्तियां, सरगुजा और गरियाबंद में अध्यक्ष समेत 5 जिलों में सदस्य नियुक्त
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाल कल्याण समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। यह आदेश 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। नियुक्तियां किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत की गई हैं।

आदेश के अनुसार सरगुजा जिले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर  ज्योति श्रीवास्तव और गरियाबंद में अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु ध्रुव की नियुक्ति की गई है।

वहीं दुर्ग, रायगढ़, सुकमा, बीजापुर और जशपुर जिलों की बाल कल्याण समितियों में सदस्यों की नियुक्ति की गई है। दुर्ग में  खुशबू ठाकुर, रायगढ़ में  मृदुला सिसोदिया और दिव्या पाण्डेय, सुकमा में  प्रमिला राव,  राधिका साहू और  गीता, बीजापुर में  पुष्पा सिन्हा और  महावीर माहेश्वरी तथा जशपुर में  सावित्री सोनी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि नियुक्त अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल आदेश जारी होने की तारीख से तीन वर्ष रहेगा। हालांकि, सदस्य या अध्यक्ष के 65 वर्ष की आयु पूरी करने पर नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी।

नियुक्तियां पुलिस सत्यापन होने तक प्रावधिक रहेंगी। संबंधित उम्मीदवारों को आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर अपने जिले में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज और शपथ पत्र जमा करना होगा।

Related post

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, मामले की जांच में जुटा वन विभाग……

CG- तेंदुआ की मौत से मचा हड़कंप, जंगल में…

Spread the loveसारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन विभाग में हड़कंप मच…
CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा तापमान, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कई शहरों में गिरा…

Spread the loveरायपुर. नवंबर के पहले पखवाड़े में मौसम का मिजाज करवट ले रहा है. पोस्ट मानसून की गतिविधियां थमने के…
CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी की शिक्षा

CG की 290 आदिवासी छात्राओं को NMDC देगा नर्सिंग…

Spread the loveदंतेवाड़ा. एनएमडीसी लिमिटेड ने अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल बालिका शिक्षा योजना के तहत इस वर्ष 2026…