• 10/09/2026

CG- CISF कैंप में गूंजी गोलियों की आवाज : दो राउंड फायरिंग… और CISF जवान की मौत, ऐसे हुआ हादसा

CG- CISF कैंप में गूंजी गोलियों की आवाज : दो राउंड फायरिंग… और CISF जवान की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Spread the love

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ी घटना हो गई। गोली लगने से सीआईएसएफ जवान की मौत हो गई। मृतक जवान सीआईएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर थे। पुलिस ने घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी हैं। साथ ही घटनाक्रम में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। घटना थाना बचेली क्षेत्र के सीआईएसएफ कैंप की है।

जानिए पूरा मामला

मृतक जवान का नाम दत्तात्राया पिता शिवाजी बी. वांगने निवासी अहिल्यानगर महाराष्ट्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा हैं कि सीआईएसएफ कैंप बचेली अंतर्गत 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-03 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया एके -47 रायफल की सफाई कर रहे थे।

दो राउंड फायर

इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड फायर हो गया, जिससे गोली लगने से प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया, जहां पर डाॅक्टरों ने परिक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया।

मृतक के शव को अपोलो अस्पताल एनएमडीसी बचेली की मरच्यूरी में रखा गया था। कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है। मृतक के परिजन भी बचेली पहुंच चुके

Related post

दिल्ली में अवैध-जर्जर इमारतों पर MCD की बड़ी कार्रवाई, 34 ध्वस्त और 17 सील

दिल्ली में अवैध-जर्जर इमारतों पर MCD की बड़ी कार्रवाई,…

Spread the loveदिल्ली। सत्य निकेतन में पीजी की इमारत ढहने की घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी में खतरनाक,…
कोरबा से अयोध्या के लिए रवाना हुआ 35 श्रद्धालुओं का दल, करेंगे श्रीरामलला के दर्शन

कोरबा से अयोध्या के लिए रवाना हुआ 35 श्रद्धालुओं…

Spread the loveकोरबा। भगवान श्रीरामलला के दर्शन की इच्छा रखने वाले कोरबा के 35 श्रद्धालुओं का दल अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ।…
पोला पर्व पर CM विष्णुदेव साय का कई कार्यक्रम, दुर्ग-भिलाई में करेंगे पोला उत्सव में शिरकत

पोला पर्व पर CM विष्णुदेव साय का कई कार्यक्रम,…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पोला पर्व के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर…