• 10/09/2026

CG : एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

CG : एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप
Spread the love

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया है।

कमरे नंबर 16 में फंदे से लटकी मिली लाश

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार, पिता कामता राम के रूप में हुई है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि आज सुबह विनय कुमार पीटी में शामिल होने नहीं गया था। इसके बाद जब पीटी से बाकी बच्चे वापस आए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। छात्र को कमरे में फंदे पर लटका देख विद्यालय में हड़कंप मच गया। छात्र ने विद्यालय के कमरा नंबर 16 में फांसी लगाई है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक आयुक्त भी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

फिलहाल छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। पीएम रिपोर्ट और मृतक छात्र के करीबियों से पूछताछ के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related post

पोला पर्व पर CM विष्णुदेव साय का कई कार्यक्रम, दुर्ग-भिलाई में करेंगे पोला उत्सव में शिरकत

पोला पर्व पर CM विष्णुदेव साय का कई कार्यक्रम,…

Spread the loveरायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पोला पर्व के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर…
सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : मंत्री अरुण साव

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज राज्य के सभी नगर निगमों तथा जिला…
छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त पदों पर भर्ती के…