• 13/09/2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें आज कैसा रहेगा मौसम
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौसम ने कई बार करवट ली। कहीं आसमान में घने बादल छाए रहे तो कहीं रुक-रुककर बारिश ने लोगों को भिगोया। बस्तर में सक्रिय मौसम सिस्टम का असर रायपुर और दुर्ग संभाग तक भी दिखाई दिया। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई इलाकों में बारिश के संकेत दिए हैं, जबकि सोमवार के बाद मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

रविवार को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। हालांकि सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है। इसके चलते सोमवार के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर पूरी तरह थमने के बजाय हल्की से मध्यम बारिश के रूप में जारी रह सकता है।

सितंबर में अब तक दो मौसम सिस्टम हुए सक्रिय

सितंबर के 12 दिन बीत चुके हैं और इस दौरान प्रदेश में दो मौसम सिस्टम बने हैं। इनके प्रभाव से अब तक छत्तीसगढ़ में करीब 84 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं रायपुर जिले में अब तक 97.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

मौजूदा मौसम सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बस्तर क्षेत्र में देखने को मिला है। इसके अलावा रायपुर और दुर्ग संभाग के कई इलाकों में भी इसका प्रभाव रहा।

शनिवार को रात में बारिश के बाद सुबह कुछ समय के लिए आसमान साफ रहा। इसके बाद अचानक मौसम बदला और घने बादल छा गए। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश हुई। शाम तक बादलों की घनी चादर के कारण दिन में ही रात जैसा नजारा दिखाई देने लगा।

धनोरा में 140 मिमी बारिश, बस्तर में 100 मिमी

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। कोंडागांव के धनोरा में 140 मिमी बारिश हुई, जबकि बस्तर में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा माकड़ी, भानपुरी, अंबागढ़ चौकी और छुरा में 80-80 मिमी बारिश हुई। वहीं फरसगांव, मोहला, बालोद, चारामा, बस्तानार और गादीरास समेत कई क्षेत्रों में करीब 70-70 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

राजधानी रायपुर में शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 2 सेमी बारिश दर्ज की गई।

आने वाले दिनों में कमजोर पड़ेगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर के आगामी दिनों में प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। हालांकि मानसून द्रोणिका सामान्य स्थिति में बनी हुई है, इसलिए बारिश का दौर पूरी तरह खत्म होने की संभावना फिलहाल नहीं है।

पिछले साल सितंबर महीने में रायपुर जिले में 284 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इस बार भी सितंबर में बारिश का आंकड़ा इसके आसपास पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Related post

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे…

Spread the loveशिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और उनके माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर…

Spread the loveBRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री ग्लोबल साउथ की आवाज…
तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की जान, 7 वर्षीय बच्चे की दबने से मौत

तिल्दा में जर्जर स्कूल गेट ने ली मासूम की…

Spread the loveरायपुर। तिल्दा के पास हथबंद गांव में स्वामी आत्मानंद स्कूल के मुख्य गेट के गिरने से 7 वर्षीय बच्चे की…