• 28/10/2026

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता , माओवादियों द्वारा छिपाये गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है। पुलिस को मिली सूचना के बाद विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।

तलाशी के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 1 एयरगन, वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा बरामद किया गया। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इस अभियान में पुलिस की विशेष टीम, इंटेलिजेंस सेल और बम निरोधक दस्ता (BDDS) शामिल रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा सामने आया है।

Related post

CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों ने घाटी में रोककर किया हमला, 15 किलो चांदी और नकदी लेकर फरार

CG : सराफा व्यापारी से बड़ी लूट, 6 बदमाशों…

Spread the loveकवर्धा।  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दलदली के साप्ताहिक…
CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले, देखिये पूरी लिस्ट

CG शिक्षक तबादला: बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए…

Spread the love रायपुर। CG शिक्षक तबादला:  छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।…
CG : छत्तीसगढ़ में चक्रवात का बड़ा असर, 5 जिलों में रेड अलर्ट; कई जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनों पर भी असर

CG : छत्तीसगढ़ में चक्रवात का बड़ा असर, 5…

Spread the loveCyclone Arnab Effect in CG : चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल…