• 13/09/2026

‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार

‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में दिखाया दम, पहले दिन करीब 5 करोड़ की कमाई; भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार
Spread the love

मुंबई। फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब दुनियाभर में भी अपनी मजबूत शुरुआत की है। 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन करीब 5 लाख डॉलर यानी लगभग 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को विदेशों में भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने का दावा मेकर्स की ओर से किया गया है। फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की जिम्मेदारी केजीएफ के मेकर्स होम्बले फिल्म्स ने संभाली है। इससे पहले 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई फिल्म 36 दिन पूरे कर चुकी है और पांचवें हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहा।

भारत में फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘हनुमान अंश’ ने 37वें दिन 5.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तक फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 179.21 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 211.74 करोड़ रुपये बताया गया है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने पांचवें हफ्ते में कमाई के मामले में बड़ी छलांग लगाई। फिल्म ने पहले हफ्ते 90 लाख, दूसरे हफ्ते 46 लाख, तीसरे हफ्ते 10 करोड़, चौथे हफ्ते 58.50 करोड़ और पांचवें हफ्ते 83.30 करोड़ रुपये कमाए। खास बात यह है कि बिना किसी बड़े स्टार के फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यह प्रदर्शन किया है। अब वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद फिल्म की कमाई किस स्तर तक पहुंचती है, इस पर सभी की नजरें हैं।

Related post

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित होगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर को पुलिस लाइन में सवा लाख दिए जायेंगे

मोदी जी के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित…

Spread the loveदुर्ग। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन एवं राजनीतिक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…
जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे…

Spread the loveशिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और उनके माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर…

Spread the loveBRICS की अध्यक्षता भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण : मुख्यमंत्री ग्लोबल साउथ की आवाज…