• 14/09/2026

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार
Spread the love

रायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सफेद रंग की आर्टिका कार से 160 पाव देशी मसाला शराब बरामद की है। पकड़ी गई शराब की मात्रा 28.800 बल्क लीटर और कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सरकारी शराब दुकान का सुपरवाइजर, सेल्समैन और मल्टी वर्कर शामिल हैं। इनके अलावा एक सरकारी शिक्षक और वाहन चालक समेत अन्य लोग भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल आर्टिका कार सहित कुल 8.16 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आर्टिका कार क्रमांक CG 04 QB 5200 से गुल्लू शराब दुकान से शराब लेकर रानीसागर की तरफ अवैध बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर आरंग पुलिस ने रानीसागर स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। कार में चालक समेत छह लोग मिले। तलाशी के दौरान 160 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने शराब को अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने करीब 8 लाख रुपये कीमत की कार भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपियों में उबारन दास पुरेना गुल्लू शराब दुकान का सुपरवाइजर, सुरेश बांधे मल्टी वर्कर और राजेश काटले सेल्समैन बताया गया है। वहीं तिरीत राम बांधे ग्राम अमोदी में शिक्षक है। अन्य आरोपियों की पहचान वाहन चालक भरत रात्रे, दिलीप कुमार कुर्रे और भागवत बारले के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध शराब सप्लाई के इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं और शराब किन-किन स्थानों पर पहुंचाई जा रही थी।

Related post

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…
अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश

अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने…

Spread the loveबारिश के दौरान निर्माणाधीन सड़कों पर आवागमन में नागरिकों को न हो परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…