• 06/11/2026

CG- 5 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

CG- 5 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..
Spread the love

रायपुर। अगर आप भी छत्तीसगढ़ से हैं और आप भी सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 5,000 नियमित पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाकर दिसंबर कर दी गई है। वहीं व्याख्याता भर्ती परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 नवंबर को होगी।

परीक्षा शेड्यूल जारी

दरअसल, दिव्यांग अभ्यर्थियों (दृष्टिबाधित, मूक-बधिर, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त और माइल्ड एएसडी) द्वारा दायर याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के निर्देशानुसार चयन मंडल ने इन्हें दोबारा ऑनलाइन आवेदन का अवसर दिया था, जिसके चलते परीक्षा शेड्यूल में संशोधन करना पड़ा है।

अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए मिला समय

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के चलते अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, नियमित भर्ती के तहत व्याख्याता के 854, शिक्षक के 1,654, सहायक शिक्षक के 2,292 और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200 पद शामिल हैं। गौरतलब है कि सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले 11 अक्टूबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को प्रस्तावित थी। अब दोनों परीक्षाओं की तारीख दिसंबर में निर्धारित की गई है।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाया अवसर

भर्ती परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव के पीछे एक बड़ी वजह है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का समान अवसर देना। दरअसल, दिव्यांगता की कुछ श्रेणियों के उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इसे लेकर अभ्यर्थियों ने बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद 9 अक्टूबर 2026 को कोर्ट ने आदेश जारी किया। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अब दृष्टिबाधित, मूक-बधिर, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग से मुक्त और माइल्ड एएसडी समेत अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इसके लिए चयन मंडल ने 15 से 30 अक्टूबर तक दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया था।

यह रहेगा नया परीक्षा कार्यक्रम

व्याख्याता भर्ती: 29 नवंबर 2026 को सुबह 10 से दोपहर 12:15 बजे तक पांच संभागीय मुख्यालयों में परीक्षा होगी।

सहायक शिक्षक भर्ती: छह दिसंबर 2026 को प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

शिक्षक भर्ती: 20 दिसंबर 2026 को 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा होगी।

Related post

CG- मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11…
Aaj ka Panchang 6 November 2026: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानें राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 6 November 2026: धनतेरस पर पूजा…

Spread the loveAaj ka Panchang 6 November 2026:हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. किसी भी शुभ काम,…
Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से लेकर नौकरी में तरक्की के बन रहे योग

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को इन 4 राशियों की…

Spread the loveAaj ka Rashifal 06 November 2026:आज मेष, मिथुन, धनु और मकर राशि वालों के लिए तरक्की और धन लाभ…