• 15/09/2026

Aaj ka Panchang 15 September 2026: ऋषि पंचमी आज, नोट करें राहुकाल, शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 15 September 2026: ऋषि पंचमी आज, नोट करें राहुकाल, शुभ मुहूर्त समेत पूरा पंचांग
Spread the love

Aaj ka Panchang 15 September 2026: धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना पद्धति है जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है.

ऋषि पंचमी आज

15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, सुबह 7:44 बजे तक है. इसके बाद पंचमी हो जाएगी. इस दिन ऋषि पंचमी का पर्व है, इसलिए सप्तऋषि (सात ऋषियों) की पूजा की जाती है. व्रत मुख्य रूप से आत्म-शुद्धि और सप्त ऋषियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए किया जाता है. महिलाएं अनजाने में हुई अशुद्धियों या दोषों से मुक्ति के लिए यह व्रत रखती हैं.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सोमवार सुबह 6:17 बजे सूर्योदय और शाम 6:27 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 9:55 बजे चंद्रोदय और रात 9:01 बजे चंद्रास्त होगा. पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्य उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में स्थित रहेगा.

योग और शुभ मुहूर्त

सोमवार को दोपहर 12:18 बजे तक ऐन्द्र योग रहेगा, इसके बाद वैधृति योग शुरू हो जाएगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा. यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. अमृत काल सुबह 6:00 से 7:41 बजे तक रहेगा.

वहीं, राहुकाल दोपहर 3:24 बजे से 4:55 बजे और गुलिक काल दोपहर 12:22 से 1:53 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, यमगंड काल सुबह 9:19 से 10:50 बजे तक रहेगा. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार, इस समय में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें अशुभ समय माना जाता है.

ग्रह गोचर

सोमवार को इस दिन सूर्य सिंह राशि में स्थित रहेगा, जबकि चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेगा. उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा. ज्योतिष और वास्तु के मुताबिक, इस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा करना अनिवार्य हो, तो कुछ विशेष ज्योतिषीय उपायों को अपनाकर प्रस्थान किया जा सकता है.

Related post

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: मेष-वृषभ और धनु राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2025: मेष-वृषभ और धनु…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 15 September 2025: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर…
रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…