• 15/09/2026

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल कमजोर स्थिति में है। बस्तर सहित कुछ क्षेत्रों में बीते दिन बारिश हुई, लेकिन रायपुर और आसपास के इलाकों में तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ी। बारिश की कमी के कारण अधिकतम तापमान में भी इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि वातावरण में नमी बनी हुई है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम का यह बदलाव अगले दो दिनों तक देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई बारिश?

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। माना में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं पेण्ड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप निकलने के कारण उमस और गर्मी का असर महसूस हुआ। झारखंड की ओर बढ़ रहे मौसमी सिस्टम के कारण मंगलवार से बस्तर संभाग में भी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

फिलहाल बंगाल की खाड़ी में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली स्पष्ट रूप से सक्रिय नहीं है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि गणेश पर्व के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रह सकती हैं।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, शहर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राजस्थान से जल्द विदा हो सकता है मानसून

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में वातावरण में नमी धीरे-धीरे कम हो सकती है। इसका असर खासकर रात के तापमान और मौसम में महसूस होगा।

देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के संकेत भी मिलने लगे हैं। राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के बाद करीब 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि छत्तीसगढ़ में मानसून अभी कुछ समय और सक्रिय रह सकता है। सामान्य तौर पर प्रदेश में मानसून का प्रभाव 30 सितंबर तक माना जाता है, जबकि अक्टूबर के पहले पखवाड़े के दौरान इसकी पूरी तरह विदाई होने लगती है।

इन इलाकों में दर्ज हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बड़े बचेली (दंतेवाड़ा) में सबसे ज्यादा 6 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा करतला (कोरबा), देवभोग (गरियाबंद), छाल (रायगढ़) और नया बाराद्वार (सक्ती) में 3-3 सेमी वर्षा हुई।

कवर्धा (कबीरधाम) और कटेकल्याण (दंतेवाड़ा) में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं कशडोल, जगदलपुर, रायगढ़, सारागांव, पामगढ़, लालपुर थाना, मुंगेली, भैसमा, घरघोड़ा, बकावंड, खरसिया और बोड़ला में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज हुई।

Related post

छत्तीसगढ़ का ये पिकनिक स्पॉट हुआ बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी…

छत्तीसगढ़ का ये पिकनिक स्पॉट हुआ बंद.. जिला प्रशासन…

Spread the loveजांजगीर-चाम्पा। जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है।…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़…

Spread the loveरायपुर: वनांचल के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड को बड़ी…
नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच

नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट…