• 15/09/2026

छत्तीसगढ़ का ये पिकनिक स्पॉट हुआ बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी…

छत्तीसगढ़ का ये पिकनिक स्पॉट हुआ बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी…
Spread the love

जांजगीर-चाम्पा। जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। यहाँ आने-जाने वालों के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया गया है। लगातार हो रहे हादसे और जनहानि को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

हालाँकि हादसों के बीच पहले भी इस स्पॉट में सुरक्षा उपायों को लेकर सवाल उठते रहे है। लेकिन इस बार जिला कलेक्टर ने देवरी पिकनिक स्पॉट पर किसी की की भी आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस पर्यटन वाले जगह पर अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी की मौत डूबने से ही हुई है।

गौरतलब है कि, बीते शुक्रवार को देवरी के हसदेव नदी पर एक बड़ा हादसा सामने आया था। देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने आए तीन छात्र गहरे पानी में डूब गए थे। तीन लोग नदी की तेज धारा में नहाने के लिए उतरे थे। नहाने के दौरान उनको नदी की गहराई का पता नहीं चला और वो तेज बहाव में बह गए।

Related post

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले 48 घंटे बारिश के आसार

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मौसम, अगले…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल कमजोर स्थिति में है। बस्तर सहित कुछ क्षेत्रों में बीते दिन बारिश हुई, लेकिन…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन….

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़…

Spread the loveरायपुर: वनांचल के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड को बड़ी…
नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच

नवा रायपुर में आज से सजेगा गोल्फ का रोमांच

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शुभारंभ फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में होगा उद्घाटन, क्रिकेट…