• 16/09/2026

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक
Spread the love

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने साझा की जिले की तैयारियां

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन को लेकर आज उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने वर्चुअल माध्यम से अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

 रायपुर- बैठक में उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करे। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित सभी गतिविधियों के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर कार्ययोजना निर्धारित करें।

उप मुख्यमंत्री  साव ने निर्देशित किया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, सभी ग्राम पंचायतों तथा सभी शासकीय भवनों में दीप प्रज्ज्वलित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिले में वृहद स्तर पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया जाए। उन्होंने 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों के लिए कार्ययोजना बनाकर आयोजन करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को आशीर्वाद का दिया अभियान के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों, सभी सार्वजनिक स्थलों, चिन्हांकित 27 ग्राम पंचायतों के सभी घरों में, लखपति दीदी योजना अंतर्गत चिन्हांकित दो ग्राम पंचायतों के सभी घरों में, सभी अमृत सरोवरों, सभी शासकीय भवनों, ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों, सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि जिला स्तर पर भारत माता चौक, भद्रकाली मंदिर परिसर, मंडी परिसर सहित सभी प्रमुख चौक-चौराहों में भी दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तैयारी की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान रक्तदान, वृक्षारोपण, स्कूल एवं छात्रावासों में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे

वर्चुअल बैठक में खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल ने कहा कि जिले की गरिमा के अनुरूप सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया जाए। सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाएं एवं संगठन सकारात्मक सहयोग और एकरूपता के साथ आयोजन को सफल बनाएं।

 

 

इस अवसर पर विधायक  दीपेश साहू, विधायक  ईश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि  अजय साहू, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण,जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।

Related post

CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन पदों पर बाहरी अभ्यर्थी नहीं कर सकेंगे आवेदन……

CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने तृतीय…
CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी

CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के…

Spread the loveबिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और मुंगेली के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर जांच कार्रवाई की है। इसमें मुंगेली…
Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन सुस्त रहेगा मानसून, कई शहरों में बढ़ा तापमान

Weather Today: छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन सुस्त रहेगा…

Spread the loveCG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ता नजर आ रहा है। मानसून की गतिविधियां कमजोर…