• 16/09/2026

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और जन्मदिवस पर दीये जलाने की अपील, मंत्री टंक राम वर्मा ने माटी के दीप खरीदकर दिया ‘जनभागीदारी’ का संदेश….

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल और जन्मदिवस पर दीये जलाने की अपील, मंत्री टंक राम वर्मा ने माटी के दीप खरीदकर दिया ‘जनभागीदारी’ का संदेश….
Spread the love

रायपुर : प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आगामी 17 सितंबर को जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल पूर्ण होने के पावन अवसर पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर को खास बनाने और प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना के लिए राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर की संध्या अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की है।

माटी के शिल्पकारों को संबल देने और ‘जनभागीदारी’ का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से मंत्री श्री वर्मा ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित मोहभट्ठा पारा पहुंचकर स्थानीय कुम्हारों से स्वयं मिट्टी के दीप खरीदे। इस दौरान उन्होंने वोकल फॉर लोकल के भाव को आत्मसात करते हुए स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक

मंत्री  टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंतिम व्यक्ति के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। उनके 25 वर्षों का सेवाकाल त्याग, निष्ठा और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के साथ मनाना हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि 17 सितंबर को हर परिवार कम से कम एक मिट्टी का दीपक जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करे और इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बने।

Related post

भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर की चपेट में मजदूर की मौत

भिलाई स्टील प्लांट में हादसे से हड़कंप, स्किड-स्टियर लोडर…

Spread the loveभिलाई : सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सोमवार शाम काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोक…
CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन पदों पर बाहरी अभ्यर्थी नहीं कर सकेंगे आवेदन……

CG Govt Job : सरकारी नौकरी के नियमों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश सरकार ने तृतीय…
CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर GST की रेड, बावा होटल पर 60 लाख की पेनाल्टी

CG GST Raid: दो जिलों के 6 व्यापारियों के…

Spread the loveबिलासपुर। स्टेट जीएसटी टीम ने बिलासपुर और मुंगेली के 6 व्यापारियों के ठिकानों पर जांच कार्रवाई की है। इसमें मुंगेली…