• 02/10/2026

दिल दहला देने वाली घटना : दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर दामाद ने लगा दी आग, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

दिल दहला देने वाली घटना : दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर दामाद ने लगा दी आग, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
Spread the love

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते दामाद ने दादा और 6 साल के पोते पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में दोनों करीब 20 प्रतिशत झुलस गए। पुलिस ने आरोपी दामाद भजन सिंह को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खालापार निवासी भजन सिंह का, पत्नी संगीता से विवाद चल रहा था। मारपीट के बाद संगीता अपने मायके चली गई थी। करीब 4-5 दिन बाद भी पत्नी के घर नहीं लौटने पर भजन सिंह उसे लेने ससुराल ग्राम रामेश्वरम पहुंचा।

पत्नी नहीं मिली तो उसने अपने साले कल सिंह से विवाद किया। आरोपी ने ससुराल पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

देर रात भजन सिंह दोबारा ससुराल पहुंचा। उसने घर की टटरी खोलकर अंदर प्रवेश किया। उस समय 6 वर्षीय सत्यम सिंह अपने दादा जय सिंह के साथ एक ही बिस्तर पर कंबल ओढ़कर सो रहे थे।

आरोपी ने दोनों पर पेट्रोल छिड़का और माचिस से आग लगा दी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक सत्यम और जय सिंह झुलस चुके थे।

दादा और पोता 20 प्रतिशत झूलसे

परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, दादा और पोता 20 प्रतिशत झुलसे हैं। सूचना मिलने के बाद रामानुजनगर पुलिस ने आरोपी भजन सिंह को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related post

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

CM साय ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दिल्ली…
WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से सर्विस मैसेज पर लगेगा चार्ज; पेमेंट मेथड जरूरी

WhatsApp Business यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर…

Spread the loveवॉट्सऐप बिजनेस इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है. Meta…
CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही ये आशंका

CG- महानदी किनारे दो शव बरामद, जताई जा रही…

Spread the loveआरंग। क्षेत्र के ग्राम चिखली में महानदी के किनारे दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है। उफान मारती…