• 14/10/2026

ब्रेकिंग : CRPF के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान थमीं सांसें…मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : CRPF के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान थमीं सांसें…मचा हड़कंप…
Spread the love

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है। मेट्टागुड़म कैंप में तैनात सब इंस्पेक्टर ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल, सब इंस्पेक्टर के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मेट्टागुड़म कैंप में 131वीं वाहिनी CRPF में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव (पिता रामानंद यादव) ने अज्ञात कारणों से अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की जानकारी मिलते ही कैंप में मौजूद साथी जवानों और अधिकारियों ने तत्काल उन्हें फील्ड एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान उपनिरीक्षक देवानंद यादव की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं मृतक के पार्थिव शरीर का नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उनके गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Related post

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का सफर हुआ महंगा, किराये में इतने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी, जानें नई दरें…

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का सफर हुआ महंगा, किराये…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा किराया चुकाना होगा। राज्य…
WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर…

Spread the loveमुंबई – WhatsApp पर किसी को जन्मदिन की बधाई देना भूल जाते हैं या फिर जरूरी मैसेज भेजने के…
मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला…

Spread the loveमुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से मिली आर्थिक मदद बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर बनना चाहती हैं नर्स…