• 14/10/2026

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख
Spread the love

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से मिली आर्थिक मदद

बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर बनना चाहती हैं नर्स

रायपुर–आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना से शिवानी को उच्च शिक्षा के लिए 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली है। इससे उनकी पढ़ाई जारी रखने में परिवार को मदद मिली और नर्स बनने के उनके सपने को नई दिशा मिली।

शिवानी,  टंकेश्वर साहू और गोमती साहू की बेटी हैं। उन्होंने भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में करियर बनाने के उद्देश्य से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई चुनी है। वर्तमान में वे नर्सिंग की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। वर्ष 2025-26 में योजना के तहत उन्हें 45 हजार रुपये की सहायता सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दी गई। इस राशि से पढ़ाई से जुड़े खर्चों में परिवार को आर्थिक संबल मिला।

शिवानी का कहना है कि शासन से मिली सहायता ने उन्हें बिना आर्थिक चिंता के पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है। वे नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर कुशल नर्स बनना चाहती हैं और स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा करना चाहती हैं।

शिवानी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा और बेहतर भविष्य की राह पर आगे बढ़ने में मददगार बन रही हैं।

Related post

ब्रेकिंग : CRPF के सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान थमीं सांसें…मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : CRPF के सब इंस्पेक्टर ने खुद को…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF कैंप से एक दुखद घटना सामने आई है। मेट्टागुड़म कैंप में तैनात…
छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का सफर हुआ महंगा, किराये में इतने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी, जानें नई दरें…

छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का सफर हुआ महंगा, किराये…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा किराया चुकाना होगा। राज्य…
WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर…

Spread the loveमुंबई – WhatsApp पर किसी को जन्मदिन की बधाई देना भूल जाते हैं या फिर जरूरी मैसेज भेजने के…