• 25/10/2026

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप

रायपुर प्रेस क्लब में चली गोली, सदस्यता नहीं मिलने से नाराज युवक ने की फायरिंग, मचा हड़कंप
Spread the love

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में शनिवार की शाम हड़कंप मच गया, जब सदस्यता नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी पलाश तिवारी ने फायरिंग की है। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी की लिखित शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पलाश तिवारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है। इस घटना से दहशत का माहौल बना, जिसकी जांच शुरू हुई।

आरोपी पलाश तिवारी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। प्रेस क्लब में फायरिंग की इस वारदात को आरोपी पलाश तिवारी ने सदस्यता नहीं मिलने से अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि फायरिंग से पहले आरोपी ने क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दत्ता पर पिस्टल तानी थी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के मुताबिक, शाम के वक्त प्रेस क्लब परिसर में मीडियाकर्मियों और अन्य नागरिकों की नियमित आवाजाही थी। इसी दौरान पलाश तिवारी नामक युवक ने अवांछनीय तत्वों के साथ मिलकर पिस्टल से हवाई फायर किया और उपस्थित लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। अचानक हुई इस गोलीबारी से परिसर में मौजूद पत्रकारों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष…
BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची स्मृति ईरानी

BREAKING : प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार…

Spread the loveरायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी आज पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची. रायपुर एयरपोर्ट पर सांसद…
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी

त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या,…

Spread the loveअयोध्या- दीपों की रोशनी, फूलों की सजावट और जगमगाते मार्गों के बीच रामनगरी अयोध्या एक बार फिर त्रेता युग…