• 06/11/2026

CG- आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देख पति ने खोया आपा, नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

CG- आपत्तिजनक हालत में पत्नी को देख पति ने खोया आपा, नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..
Spread the love

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम डीपाडीह में पत्नी को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में युवक ने दोनों की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में दोनों को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए क्या है मामला?

ग्राम डीपाडीह जम्होर में गजेंद्र पैकरा के घर आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नाबालिग पंकज पैकरा (15 वर्ष) अपनी मां ललिता पैकरा के साथ पहुंचा था। 04 नवंबर बुधवार को सुबह करीब 10 बजे गजेंद्र पैकरा कहीं से अपने घर पहुंचा तो उसने घर में पंकज को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया।

दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देखकर गजेंद्र पैकरा ने डंडे से पंकज पैकरा एवं अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। दोनों मौके पर बेहोश हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। दोनों को यहां बुधवार शाम को एडमिट किया गया। इलाज के दौरान देर रात नाबालिग पंकज पैकरा की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अंबिकापुर पुलिस ने मर्ग डायरी बलरामपुर पुलिस को भेज दी है।

Related post

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक…

Spread the loveरायपुर- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य…
CG बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े कत्ल, युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े कत्ल, युवक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में बाल संप्रेक्षण गृह के ठीक बाहर दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात…
CG- मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

CG- मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11…