• 13/11/2026

मुख्यमंत्री साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय आज मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय 13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात देते हुए कुल 465 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री  साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।  साय मुंगेली जिले में 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY), आदिवासी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और नगर पालिका परिषद लोरमी से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बुनियादी ढांचे (अधोसंरचना) और अन्य जनसुविधाओं के विकास को अभूतपूर्व गति मिलेगी।

इस गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री  अरुण साव, प्रभारी मंत्री  लखनलाल देवांगन, राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्रीरू  टंकराम वर्मा, विधायकगण  धरमलाल कौशिक (बिल्हा) एवं  पुन्नूलाल मोहले (मुंगेली) के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी इस अवसर के साक्षी बनेंगे।

Related post

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ…

Spread the love00 पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन रायपुर। भारत की स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए…
13 नवंबर का पंचांग: चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 नवंबर का पंचांग: चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश…

Spread the loveहिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, वार,…
Aaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध होंगे मार्गी, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध होंगे…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध तुला राशि में वक्री चाल छोड़कर मार्गी होंगे. ज्योतिषीय मान्यता के…