• 13/11/2026

13 नवंबर का पंचांग: चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 नवंबर का पंचांग: चतुर्थी तिथि आज, जानें गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Spread the love

हिंदू धर्म में हर दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करना शुभ माना जाता है. पंचांग से हमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा के लिए विशेष माना जाता है. वहीं, चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है. ऐसे में आज के दिन गणेश जी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा. यहां पढ़ें आज का  पंचांग-

आज की तिथि 

13 नवंबर को रात 8 बजकर 42 मिनट तक चतुर्थी तिथि रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 14 नवंबर की रात 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी. चतुर्थी तिथि भगवान गणेश की पूजा के लिए खास मानी जाती है. ऐसे में आज भगवान गणेश की पूजा अवश्य करें.

आज का शुभ मुहूर्त

  • 13 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 7 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. ये समय पूजा-पाठ और स्नान-दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है.
  • इसके बाद सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस समय आप कोई भी शुभ कार्य और पूजा- पाठ कर सकते हैं.
  • इन सब से अलग सुबह 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक अमृत काल रहेगा.

आज का अशुभ समय

  • पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक राहुकाल रहेगा.
  • दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शाम 4 बजकर 16 मिनट तक यमगण्ड
  • सुबह 8 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 27 मिनट तक कुलिक काल रहेगा.
  • दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 54 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.
  • इसके बाद दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 17 मिनट तक वर्ज्य काल रहेगा.

इन समय में कोई भी शुभ कार्य या नई शुरुआत करने से बचें.

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

वहीं, 13 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा. चंद्रमा सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर उदय होगा और रात 8 बजकर 47 मिनट पर अस्त होगा.

Related post

Aaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध होंगे मार्गी, 12 राशियों पर पड़ेगा असर; जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध होंगे…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 13 November 2026: आज बुध तुला राशि में वक्री चाल छोड़कर मार्गी होंगे. ज्योतिषीय मान्यता के…
जनजातीय समाज भारत की आत्मा है, 2047 के विकसित भारत का बनेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समाज भारत की आत्मा है, 2047 के विकसित…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, बल्कि…
BREAKING : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 99 की ब्रेक इन सर्विस तो 17 किए गए सस्पेंड

BREAKING : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों पर बड़ा…

Spread the loveरायपुर।  राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला प्रशासन द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों के खिलाफ…