• 16/11/2026

CG Dhan Kharidi: पहले दिन 1.98 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, राजनांदगांव अव्वल; देखें जिलेवार आंकड़े

CG Dhan Kharidi: पहले दिन 1.98 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, राजनांदगांव अव्वल; देखें जिलेवार आंकड़े
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन प्रदेश के 1,606 केंद्रों पर 1,98,364.80 क्विंटल धान खरीदा गया। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 26,464.40 क्विंटल की खरीदी हुई। इसके बाद बालोद और महासमुंद का स्थान रहा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल भी मौजूद रहे। इस सीजन में करीब 27.50 लाख किसानों से धान खरीदने के लिए प्रदेश के 33 जिलों में 3,095 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। 15 नवंबर तक इनमें से 2,805 केंद्रों पर किसानों को टोकन जारी किए जा चुके थे।

पहले दिन किस जिले में कितनी खरीदी हुई?

जिलाधान खरीदी (क्विंटल)खरीदी शुरू करने वाले केंद्र
राजनांदगांव26,464.40115
बालोद24,676.00123
महासमुंद20,444.80176
धमतरी19,829.2099
बेमेतरा16,320.40118
दुर्ग13,952.8083
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई11,871.6071
बलौदाबाजार-भाटापारा10,004.40116
रायपुर9,365.60129

15 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, कवर्धा में 7,386 क्विंटल, गरियाबंद में 6,743.60 क्विंटल, बलरामपुर में 5,614 क्विंटल, कोंडागांव में 3,888.40 क्विंटल और बिलासपुर में 3,603.60 क्विंटल धान खरीदा गया। सुकमा और जांजगीर-चांपा में टोकन जारी हो चुके थे और खरीदी शुरू होना बाकी था।

मोटा धान सबसे ज्यादा खरीदा गया

पहले दिन प्रदेश में 1,10,979.20 क्विंटल मोटा धान खरीदा गया। इसके अलावा 80,489.60 क्विंटल पतला धान और 6,896 क्विंटल सरना धान का उपार्जन हुआ।

21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी पूरी सहायता

राज्य सरकार के अनुसार, इस सीजन में प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। सरकार ने किसानों को ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से लाभ देने की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत सत्यापित रकबे के आधार पर ₹13,839 प्रति एकड़ की पूरी आदान सहायता मिलेगी। मसलन, एक एकड़ के सत्यापित रकबे वाला पात्र किसान 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे उस एकड़ की पूरी निर्धारित सहायता मिलेगी।

रायगढ़ में 85,501 किसानों ने कराया पंजीयन

रायगढ़ जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या 105 से बढ़ाकर 112 कर दी गई है। जिले में 85,501 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। अवैध धान परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए 20 चेक पोस्ट पर तीन पालियों में निगरानी की जा रही है।

Related post

बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन

बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय…

Spread the love00 किसानों के हित में बड़ा निर्णय : प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों…
नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय

नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले की ग्राम पंचायत आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया।…
CG- जिला अस्पताल में शर्मनाक हरकत, बच्चे का टीकाकरण कराने आई महिला से छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार

CG- जिला अस्पताल में शर्मनाक हरकत, बच्चे का टीकाकरण…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।…