• 16/11/2026

CG- जिला अस्पताल में शर्मनाक हरकत, बच्चे का टीकाकरण कराने आई महिला से छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार

CG- जिला अस्पताल में शर्मनाक हरकत, बच्चे का टीकाकरण कराने आई महिला से छेड़छाड़; आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान महिला अपने टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान गोढ़ी निवासी दुर्गा शंकर ढहरिया ने कथित तौर पर भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने आरोपी की हरकत का विरोध किया और आवाज उठाई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और अस्पताल चौकी पुलिस को सौंप दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के विरोध करने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में निजी सुरक्षा गार्ड तैनात होने के साथ CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद भीड़भाड़ वाले अस्पताल परिसर में इस तरह की घटना सामने आना सुरक्षा इंतजामों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़ा करता है। अस्पताल में इलाज और टीकाकरण के लिए रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और परिजन पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है।

Related post

आज जशपुर और बिलासपुर के दौरे पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों की देंगे सौगात

आज जशपुर और बिलासपुर के दौरे पर मुख्यमंत्री, विकास…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री के 16 नवंबर, सोमवार के प्रस्तावित कार्यक्रम में जशपुर और बिलासपुर जिले के विभिन्न आयोजन शामिल हैं।…
Aaj Ka Panchang: छठ पूजा का अंतिम दिन, वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: छठ पूजा का अंतिम दिन, वृश्चिक…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वालों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, अन्य जातक जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष और वृश्चिक राशि वालों के…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 16 November 2026: 16 नवंबर 2026 को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और सूर्य वृश्चिक राशि…