• 21/11/2026

CRIME : दुर्ग में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताकर दी परिवार के सदस्य की हत्या की धमकी

CRIME : दुर्ग में दवा कारोबारी से 15 करोड़ की रंगदारी की मांग, खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताकर दी परिवार के सदस्य की हत्या की धमकी
Spread the love

दुर्ग। दुर्ग में दवा कारोबारी से 15 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कारोबारी शशांक चोपड़ा को फोन कर एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और रकम नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या करने की धमकी दी। इस घटना के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है।

धमकी भरा फोन आने के बाद शशांक चोपड़ा ने दुर्ग के सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कारोबारी के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से पुलिसकर्मी परिवार की सुरक्षा में तैनात हैं।

जानकारी के मुताबिक, मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 15 करोड़ रुपए की मांग की। फोन करने वाले ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो परिवार के किसी सदस्य को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने कारोबारी के घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। वहीं, धमकी देने वाले की पहचान करने के लिए मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

हालांकि, पुलिस ने फिलहाल इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आरोपी का वास्तव में किसी गैंग से संबंध है या उसने केवल गैंग का नाम लेकर कारोबारी को डराने और रंगदारी वसूलने की कोशिश की।

Related post

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था…

Spread the love0 मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा जशपुर 0 दिसंबर में…
CRIME : वॉशिंग मशीन का कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ा भारी, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख रुपये पार, APK फाइल से मोबाइल हैक

CRIME : वॉशिंग मशीन का कस्टमर केयर नंबर सर्च…

Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा…
Politics: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ के नए प्रभारी सचिव बने जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह, विजय जांगिड व संपत कुमार की छुट्टी

Politics: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ के नए…

Spread the loveरायपुर। कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 81 सचिवों की नई नियुक्तियां की हैं।…