• 22/11/2026

CRIME : ASI के बेटे की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, डेम में मिला शव, मोबाइल और बाइक गायब

CRIME : ASI के बेटे की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, डेम में मिला शव, मोबाइल और बाइक गायब
Spread the love

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के बेटे की लाश मिली. मछुआरों ने युवक के शव को तैरता हुआ देखा. वह 18 नवंबर से लापता था. फिलहाल मौत की वजह अज्ञात है. मामला दर्री थाना इलाके का है.

मछुआरों ने डेम में तैरता देखा शव

जानकारी के मुताबिक, कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए दर्री डेम पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मछुआरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला.

इस दौरान बांगो थाना में पदस्थ ASI धनंजय सिंह को भी मौके पर बुलाया गया. उन्होंने शव की पहचान अपने 21 वर्षीय बेटे अर्जुन सिंह के रूप में की. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

18 नवंबर से लापता था अर्जुन

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अर्जुन सिंह 18 नवंबर से लापता था. वह घर से बाइक पर कॉलेज जाने के लिए निकला था. हालांकि वह कॉलेज नहीं पहुंचा था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था. शनिवार को दर्री डेम में उसका शव मिला. उसका मोबाइल का आखिरी लोकेशन दर्री डेम के पास मिला है. हालांकि पुलिस को अब तक अर्जुन का मोबाइल फोन और बाइक भी नहीं मिले हैं. ऐसे में युवक किन परिस्थितियों में लापता हुआ और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि अर्जुन 18 नवंबर से लापता था. परिजनों ने उसे काफी तलाशने का प्रयास किया. 4 दिन बाद रविवार को दर्री डेम में उसकी लाश मिली. पुलिस को अबतक उसकी बाइक और मोबाइल नहीं मिला है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. एएसपी लखन पटले ने बताया कि दर्री थाना क्षेत्र के दर्री डेम में शव मिलने की सूचना मिली थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया, जिसकी पहचान 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

Related post

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…
Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के आसार, जानें आपके जिले का हाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज!…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। रविवार, 22 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों…
Breaking : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार, ट्रक से टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Breaking : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे…

Spread the loveकोटा।  राजस्थान के कोटा में एक भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की…