• 22/11/2026

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
Spread the love

सरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां अपनी मजदूर मां के साथ हो रही मारपीट को देखकर गुस्साए 21 वर्षीय युवक ने टांगी से हमला कर अपने ही सगे मामा की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भांजा मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

​धान की रखवाली को लेकर शुरू हुआ था विवाद

ग्राम पंचायत डुमरडीह की पहाड़ी पर स्थित कोरवा बहुल बस्ती चउरपानी लाइनपारा निवासी जम्हीर राम ने अपने खेतों में धान की फसल लगाई थी। फसल की देखभाल और कटाई-मिंजाई की जिम्मेदारी उसने अपनी बहन बयालो बाई और गांव के कुछ अन्य लोगों को सौंपी थी। 18 नवंबर को जम्हीर राम पेशी के सिलसिले में गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अंबिकापुर गया हुआ था।

इसी दिन बयालो बाई, उसका बेटा छन्दना कोरवा उर्फ छन्ना (21) और गांव की कुछ अन्य महिलाएं आधार कार्ड व राशन कार्ड का ई-केवाईसी कराने के लिए ग्राम पंचायत डुमरडीह आए थे। काम पूरा न हो पाने के कारण वे वापस अपनी बस्ती (चउरपानी लाइनपारा) नहीं लौट सके और ग्राम रवई बीजापारा में मंगल राम कोरवा के घर रुक गए।

शाम को जब जम्हीर राम अंबिकापुर से लौटा, तो उसे पता चला कि खेतों में धान लावारिस पड़ा है और रखवाली करने वाले लोग घर नहीं लौटे हैं। इस बात से आगबबूला होकर वह सीधे मंगल कोरवा के घर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों को धमकाते हुए घर न लौटने का कारण पूछने लगा। बयालो बाई और अन्य लोगों ने समझाने की कोशिश की कि केवाईसी न होने के कारण वे कल काम कराकर लौटेंगे।

​आरोप है कि जम्हीर ने उनकी एक न सुनी और गुस्से में आकर अपने दाहिने हाथ में पहने लोहे के कड़े से बहन बयालो बाई की आंख के ऊपर जोरदार वार कर दिया। कड़ा लगने से बयालो के माथे से खून बहने लगा। मां को लहूलुहान देख बेटा छन्दना आपा खो बैठा और पास रखी टांगी उठाकर मामा जम्हीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी छन्दना टांगी को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला। अगले दिन सूचना मिलने पर धौरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। धौरपुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मां के साथ मारपीट के गुस्से में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related post

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज! रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाने और गरज-चमक के आसार, जानें आपके जिले का हाल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम का मिजाज!…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। रविवार, 22 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों…
Breaking : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार, ट्रक से टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

Breaking : खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे…

Spread the loveकोटा।  राजस्थान के कोटा में एक भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की…
छत्तीसगढ़ की जेलों में खत्म होगा VIP सिस्टम! सरकार ने 58 साल पुराने जेल नियमों में किए 7 बड़े बदलाव, अब सभी कैदियों पर लागू होंगे नए नियम

छत्तीसगढ़ की जेलों में खत्म होगा VIP सिस्टम! सरकार…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ की जेलों में अब बंदियों को सामाजिक हैसियत, शिक्षा और रहन-सहन के आधार पर विशेष सुविधाएं नहीं…