• 23/11/2026

राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर

राज्यपाल ने सरस्वती महाविद्यालय को दिए 10 कंप्यूटर और प्रिंटर
Spread the love

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में सरस्वती महाविद्यालय, बिलासपुर को अपने स्वेच्छानुदान मद से 10 कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय में शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।
डेका ने कहा कि महाविद्यालय की डिजिटल व तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ करना और विद्यार्थियों के अध्ययन को अधिक सुगम व आधुनिक बनाने के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर प्रदाए किए जा रहे हैं। यह 10 कंप्यूटर और प्रिंटर राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान किए हैं। इस अवसर पर सरस्वती महाविद्यालय के अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के सदस्य बृजेंद्र शुक्ला, विवेक सक्सेना, लक्ष्मण राव मागर और बद्रीनाथ केसरवानी सहित महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related post

25 को रायपुर में सजेगा प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स का सबसे बड़ा मंच, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

25 को रायपुर में सजेगा प्रदेश के डिजिटल क्रिएटर्स…

Spread the love00 *छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में प्रदेश की डिजिटल प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान 00 16 मुख्य…
CG : नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त पर सरकार सख्त, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस और डॉक्टरों की डिग्री होगी फ्रीज!

CG : नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त पर सरकार सख्त,…

Spread the loveरायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है.…
Punni Mela 2026: महादेव घाट में कल सजेगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला, खारून नदी में लगेगी आस्था की डुबकी, दीपदान के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

Punni Mela 2026: महादेव घाट में कल सजेगा ऐतिहासिक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा ऐतिहासिक पुन्नी मेला एक बार फिर अपनी भव्यता के साथ…