• 25/11/2026

CG Crime : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, पुलिस को चकमा देने तस्करों ने रची शातिर साजिश; दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!

CG Crime : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त, पुलिस को चकमा देने तस्करों ने रची शातिर साजिश; दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार!
Spread the love

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की बरामदगी के बाद तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर नाकाबंदी कर कंटेनर ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर बना मिला। इस चेंबर से पुलिस ने 192 पैकेटों में भरा 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 2 करोड़ 3 लाख 66 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। गांजा, ट्रक और मोबाइल सहित कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

इस दौरान पुलिस ने उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ निवासी दो तस्करों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि गांजा को ओडिशा से उत्तरप्रदेश लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क और इस कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related post

CG Education : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई पर संकट! SIR और जनगणना में लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

CG Education : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई…

Spread the loveरायपुर।  गैर-शैक्षणिक जिम्मेदारियों के बढ़ते बोझ के बीच प्रदेश के लगभग 60,000 सरकारी स्कूल शिक्षक इस शैक्षणिक सत्र में…
काशी में देव दीपावली की अद्भुत छटा, 86 घाटों पर जले 11 लाख दीप, रोशनी से जगमगाई गंगा

काशी में देव दीपावली की अद्भुत छटा, 86 घाटों…

Spread the loveवाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को धर्मनगरी काशी में देव दीपावली का पर्व बेहद भव्य और…
कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने दी साइबर फ्रॉड की चेतावनी; ऐसे रखें अपना अकाउंट सुरक्षित

कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी,…

Spread the loveआज के समय में WhatsApp हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस के काम से…