• 13/09/2022

छत्तीसगढ़ के 21 परिवारों से बच्चों सहित जम्मू-कश्मीर में कराया जा रहा बंधुआ मजदूरी, वीडियो भेज लगाई गुहार

छत्तीसगढ़ के 21 परिवारों से बच्चों सहित जम्मू-कश्मीर में कराया जा रहा बंधुआ मजदूरी, वीडियो भेज लगाई गुहार
Spread the love

रोजी रोटी कमाने गए छत्तीसगढ़ के 21 परिवारों को जम्मू-कश्मीर में बंधक बनाकर बंधुआ मजदूरी कराई जा रही है। जिन मजदूरों को बंधक बनाया गया है उनमें 20 परिवार जांजगीर चांपा और 1 बलौदा बाजार जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने ईंट भट्ठे के मालिक के चंगुल से छुड़ाने के लिए वीडियो भेजकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।

इन 21 परिवारों में 50 महिला-पुरुष और 40 बच्चे शामिल हैं जो कि बडगाम जिले के चडूरा थाना क्षेत्र स्थित मगरेपुरा गांव के एक ईंट भट्ठे में बंधुआ मजदूरी कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नेशनल कैंपेन फॉर इरेडिकेशन ऑफ बॉन्डेड लेबर ने 9 सितंबर को मजदूरों से बंधुआ मजदूरी कराए जाने की शिकायत डिप्टी कमिश्नर से की थी। लेकिन बडगाम जिला प्रशासन ने मजदूरों को रिहा कराने के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया।

संस्था द्वारा जांजगीर-चांपा के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को भी मजदूरों को बंधक बनाए जाने की शिकायत मेल द्वारा भेजी गई थी।

मजदूरों का कहना है कि उन्हें 10 हजार एडवांस देकर काम करने जम्मू-कश्मीर ले जाया गया। बच्चों सहित उन्होंने यहां दिन-रात काम कर रहे हैं। लेकिन उन्हें मजदूरी दी जा रही है और न ही हिसाब ही बताया जा रहा है। 4 महीने हो गए हैं। कई मजदूर ऐसे हैं जो बीमार हो गए हैं लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से इलाज नहीं करा पा रहे हैं।

एक मजदूर के मुताबिक ईंट भट्ठा मालिक से उसे 1 लाख से ज्यादा लेना है लेकिन पैसे मांगने से वह उऩ्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। अब वे अपने गांव वापस लौटना चाहते हैं लेकिन ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार उन्हें वहां से वापस नहीं आने दे रहा है।

Related post

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी…
छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड,…

Spread the loveरायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आने…
CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक…