• 23/09/2022

BREAKING : विराट अपहरण कांड में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 6 करोड़ की फिरौती के लिए बड़ी मां ने रची थी साजिश

BREAKING : विराट अपहरण कांड में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 6 करोड़ की फिरौती के लिए बड़ी मां ने रची थी साजिश
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित विराट अपहरण कांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय का फैसला आ गया है। न्यायालय ने 6 वर्षीय बालक के अपहरण के सभी दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

मामला 20 नवंबर साल 2019 का है। बिलासपुर में रहने वाले बर्तन व्यवसायी विवेक सराफ के 6 वर्षीय बेटे विराट का उनके घर के पास से ही अपहरण कर लिया गया था। मामले में पुलिस ने बच्चे को बिलासपुर के जरहाभाटा स्थित पन्नानगर इलाके से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने विराट की बड़ी मां नीता सर्राफ सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। नीता सर्राफ ही इस अपहरण कांड की मास्टर माइंड थीं।

नीता सराफ ने इस पूरे वारदात की साजिश अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। आरोपियों ने बच्चे को छोड़ने की एवज में परिजनों से 6 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

इन्हें मिली सजा

इस पूरे मामले में विराट की बड़ी के मां के साथ ही पुलिस ने हरेकृष्ण राय, सतीश शर्मा, अनिल सिंह और राजकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश सुनील कुमार जायसवाल के न्यायालय में सुनवाई हुई। मामले में न्यायालय ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Related post

बाढ़ की चपेट में यूपी के 23 जिले, 16 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, जन-जीवन प्रभावित

बाढ़ की चपेट में यूपी के 23 जिले, 16…

Spread the loveलखनऊ। UP Flood 2026: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। प्रदेश के…
ब्रेकिंग : AAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा, इस वजह से छोड़ी पार्टी…

ब्रेकिंग : AAP को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) छत्तीसगढ़ में संगठन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी…
नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी…..

नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद स्कूलों में घंटियां बजने लगी…