• 19/08/2024

‘सुसाइड की फैक्ट्री’ में फिर एक मौत, इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी

‘सुसाइड की फैक्ट्री’ में फिर एक मौत, इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी
Spread the love

कोटा में हुई मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छात्रों के लगातार सुसाइड के केस सामने आ रहे हैं हाल ही में प्रयागराज निवासी एक कोचिंग छात्र की कोटा में मौत हो गई। छात्र कोटा में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन और एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था।फिलहाल छात्र के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर प्रयागराज निवासी कुशाग्र रस्तोगी आईआईटी की तैयारी कर रहा था।उसकी मां भी उसके साथ हॉस्टल में ही रह रही थी। वहीं, सोमवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। घटना के दौरान कुशाग्र बाथरूम में नहाने के लिए गया था, लेकिन जब काफी देर तक वो बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने उसे आवाज दी। वहीं, अंदर से कोई जवाब न आने पर जब मां ने दरवाजा नहीं खोला तो देखा कि वो बेहोश बाथरूम में पड़ा था।

आनन फानन में उसे कॉमर्स कॉलेज चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में उसके पिता को सूचना दी गई है। उसकी मौत की खबर से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…