• 21/12/2025

सिरफिरे ने पहले बुजुर्ग को फावड़े से मारकर की हत्या, फिर कुएं में कूद कर की खुदकुशी, इलाके में दहशत

सिरफिरे ने पहले बुजुर्ग को फावड़े से मारकर की हत्या, फिर कुएं में कूद कर की खुदकुशी, इलाके में दहशत
Spread the love

कोरिया।  कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगहना के जूनापारा में आज दोपहर करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक  35 वर्षीय कौशल यादव ने 60 वर्षीय उपेन्द्र नारायण यादव पर फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि, जब परिजन और ग्रामीण उपेन्द्र नारायण यादव को संभालने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान आरोपी कौशल यादव मौके से निकलकर पास के कुएं में कूद गया, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कौशल यादव मानसिक रूप से बीमार था।

वहीं एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related post

अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे तकनीक से तेज हुई टीबी मरीजों की पहचान

अत्याधुनिक हैंड हेल्ड एक्स-रे तकनीक से तेज हुई टीबी…

Spread the love00 टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ा कदम, 90 शिविरों में 7 हजार से अधिक लोगों की जांच…
मत्स्य पालन बना ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

मत्स्य पालन बना ग्रामीण समृद्धि का सशक्त माध्यम

Spread the loveप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बढ़ रही किसानों की आय, आत्मनिर्भर बन रहे मत्स्यपालक मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती

नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीकों से किसान बना रहे खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ रायपुर6/ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों…