• 11/05/2026

कल्पना रेस्टोरेंट में लगी भीषण आगजनी से फ्रीजर ब्लास्ट, लाखों का सामान जलकर खाक

कल्पना रेस्टोरेंट में लगी भीषण आगजनी से फ्रीजर ब्लास्ट, लाखों का सामान जलकर खाक
Spread the love

कवर्धा। कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास संचालित कल्पना रेस्टोरेंट में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा रेस्टोरेंट उसकी चपेट में आ गया और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में संचालक को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के लोहारा रोड स्थित कल्पना रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग भड$क उठी। प्रारंभिक आशंका है कि रेस्टोरेंट में रखे फ्रीजर में ब्लास्ट होने के कारण आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। कुछ ही देर में आग ने रेस्टोरेंट के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किचन सामग्री को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी की घटना में रेस्टोरेंट के भीतर रखे टेबल, कुर्सियां, एसी, काउंटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित खाने के सामान और गैस और इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे पूरी तरह जल गए। हालांकि राहत की बात यह भी रही कि गैस सिलेंडर आग की चपेट में नहीं आए। यदि सिलेंडर ब्लास्ट हो जाते तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास का इलाका भी इसकी जद में आ सकता था।

घटना के समय रेस्टोरेंट बंद था इसी वजह से वहां कोई जनहानि नहीं हुई। रेस्टोरेंट में बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता है। यदि घटना के समय अंदर कर्मचारी या अन्य लोग मौजूद रहते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक रेस्टोरेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो आग आसपास की दुकानों और होटल तक फैल सकती थी, जिससे नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।

Related post

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भीषण भगदड़, 7 महिला…

Spread the loveबिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर में करंट की अफवाह के बाद टूटी बैरिकेडिंग, मची चीख-पुकार बिहार के लखीसराय…
CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

CG Weather : रायपुर में सुबह से झमाझम बारिश,…

Spread the loveरायपुर।  राजधानी रायपुर में आज सुबह से बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में लगातार पानी गिरने से…
CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड BSP कर्मी से 45 लाख की ठगी,आरोपी MP से गिरफ्तार

CG – फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का…

Spread the love दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया…