• 16/11/2024

Jhansi Medical College Fire: NICU में लगी भीषण आग से 10 नवजात बच्चों की मौत, 16 गंभीर.. 37 का रेस्क्यू

Jhansi Medical College Fire: NICU में लगी भीषण आग से 10 नवजात बच्चों की मौत, 16 गंभीर.. 37 का रेस्क्यू
Spread the love

उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों के वार्ड में हुए भीषण अग्निकांड में कम से कम 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। जबकि 16 बच्चे गंभीर रुप से झुलस गए हैं। वहीं 37 बच्चों का रेस्क्यू किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार 15 नवंबर की रात का है। अस्पताल में नवजात शिशु देखभाल इकाई (NICU) में रात 10:45 मिनट पर भयंकर आग लग गई। इस हादसे में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 गंभीर रुप से झुलस गए हैं। आग की सूचना पर दमकल की कई गाड़ी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खिड़की तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। 37 बच्चों का रेस्क्यू किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने मृतक बच्चों के परिवार को 2-2 लाख और घायल बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे को अत्यंत दुखद औऱ हृदयविदारक बताया है। उन्होंने हादसे में मारे गए बच्चों के माता-पिता को 5-5 लाख रुपये और घायल बच्चों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर कहा, “जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के NICU में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

 

Related post

Today Horoscope 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा नया मौका? सिंह और कन्या राशि वाले भी जानें आज का राशिफल

Today Horoscope 2026: मेष राशि वालों को मिलेगा नया…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 19 October 2026: 19 अक्टूबर 2026 का राशिफल मेष, सिंह और कन्या समेत सभी 12 राशियों…
CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…