• 27/06/2024

बीजापुर में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

बीजापुर में CAF जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल
Spread the love

जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरम कैंप में पदस्थ एक सीएएफ जवान ने खुद को गोली मार ली है। घायल जवान को आनन फानन में जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदकात गर्वना ने घटना की पुष्टि की है।

सीएएफ जवान ने खुद पर चलाई गोली 

भोपालपटनम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरम कैंप में गुरुवार सुबह एक सीएएफ के जवान ने सर्विस राइफल से अपनी कनपटी पर गोली चला दी। इस आकस्मिक घटना से कैंप के अंदर अफरातफरी मच गई। गोली चलने की जगह पर जब अन्य जवान पहुंचे तो सीएएफ सवान मनोज दिवाकर घायल पड़ा मिला।

गोली चलने की वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसके बाद कैंप में मौजूद अन्य जवानों और अधिकारियों ने आनन फानन में घायल जवान को भोपालपटनम हॉस्पिटल लायाभोपाल पटनम हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर स्थिति में घायल जवान को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।यहां घायल जवान का इलाज जारी है। फिलहाल, जवान की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल जवान का नाम मनोज दिवाकर बताया जा रहा है।वह सीएएफ 15वीं वाहिनी का हिस्सा है।उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह अभी जांच का विषय है।घायल जवान मनोज दिनकर जाजंगीर चांपा का रहने वाला है।

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…
फ्लिपकार्ट में नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त को रोजगार मेला, 30 पदों पर होगी भर्ती

फ्लिपकार्ट में नौकरी पाने दिव्यांगजनों के लिए 31 अगस्त…

Spread the loveरायपुर। विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर एवं डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन के पीडब्ल्यूडी सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए…
जिले में 30 अगस्त को नीट-पीजी परीक्षा 2026 आयोजित

जिले में 30 अगस्त को नीट-पीजी परीक्षा 2026 आयोजित

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी परीक्षा 2026 का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9…