• 20/08/2025

गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर लूटी अस्मत, 24 दिन बाद नाले से मिला कंकाल

गैंगरेप के बाद महिला की हत्या, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर लूटी अस्मत, 24 दिन बाद नाले से मिला कंकाल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 35 वर्षीय महिला, जो 28 जुलाई को राशन लेने गई थी, के साथ गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों, महिला के बॉयफ्रेंड उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) और उसके दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी गुलाब सिंह अभी फरार है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, महिला का उमेंद्र प्रसाद बिंझिया के साथ प्रेम संबंध था। 28 जुलाई को महिला राशन लेने के लिए सोसाइटी गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 1 अगस्त को परिजनों ने कोरबी पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला को आखिरी बार उमेंद्र के साथ देखा गया था।

पुलिस ने उमेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल किया। उसने बताया कि महिला ने राशन घर पहुंचाने के लिए उससे संपर्क किया था। उमेंद्र अपने दोस्त संतराम के साथ महिला को लेने गया और उसे जंगल में ले गया, जहां तीसरा आरोपी गुलाब सिंह पहले से मौजूद था। तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब महिला ने शिकायत करने की बात कही, तो आरोपियों ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया।

24 दिन बाद मिला कंकाल

उमेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली, जहां 24 दिन बाद महिला का कंकाल बरामद हुआ। शव पूरी तरह सड़ चुका था और कंकाल 50 मीटर के क्षेत्र में फैला मिला। बोरी पानी में लंबे समय तक रहने के कारण खुल गई थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गमछा और बाइक भी बरामद कर ली है। फॉरेंसिक और सीन ऑफ क्राइम यूनिट की टीम ने जांच की, जिसके बाद कपड़ों और गहनों के आधार पर मृतिका की पहचान हुई। परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की।

पुलिस का बयान

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पति की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद उमेंद्र को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में जुर्म कबूल किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपी गुलाब सिंह की तलाश जारी है।

Related post

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान…

महतारी वंदन योजना पर बड़ा अपडेट, अगली किस्त पर…

Spread the loveरायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली एक हजार रुपये की मासिक सहायता राशि जिले की लाखों महिलाओं…
बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश राज्यभर में अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की…
उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद

उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे…

Spread the loveकैमरा ट्रैप में लगातार कैद हो रही बाघिन, संरक्षण प्रयासों को मिली बड़ी सफलता रायपुर– उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के…