• 30/05/2025

Video: रायपुर में थाना में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, ब्लेड से गला रेता

Video: रायपुर में थाना में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, ब्लेड से गला रेता
Spread the love

रायपुर के मौदहापारा थाना में 29 मई 2025 की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थाने के अंदर एक युवक ने खुदकुशी की कोशिश की। 25 वर्षीय सूरजनाथ योगी नाम का एक युवक ब्लेड से अपना गला रेत लिया। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घटना रात 8 बजे के आस-पास की है। सीसीटीवी फुटेज में युवक थाना के अंदर आते नजर आ रहा है। इस दौरान कुर्सी में बैठा एक पुलिस कर्मी उससे कुछ पूछता नजर आता है। युवक बाजू से सामने आता है और अपने पास रखे ब्लेड से अपना गला काट लेता है।

यह देखते ही पुलिस कर्मी तुरंत उसको पकड़ता है। लेकिन तब तक वह वारदात को अंजाम दे चुका होता है। खून बहता देख तुरंत थाना स्टाफ युवक को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाते हैं। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

युवक कुशालपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबित थाना में दाखिल होने के बाद युवक से जब पूछा जाता है कि क्या तकलीफ है तो वह कहता है कि मुझे मरना है और उसके बाद उसने अपने पास पहले से रखी ब्लेड से गला काट लेता है।

पुलिस के मुताबिक उसके भाई का कहना है कि सूरज नशे का आदी है और पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। परिवार वालों ने उसे दो-तीन बार नौकरी दिलाई, लेकिन झगड़े के कारण उसने नौकरी छोड़ दी।

देखिए वीडियो

Related post

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति, 12.63 करोड़ स्वीकृत

जशपुर जिले में सड़क सुदृढ़ीकरण को मिली बड़ी गति,…

Spread the love00 दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन होगा सुगम 00 किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों…
CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला लगाकर लौट गई पुलिस, 2 घंटे बाद खोला दरवाजा तो नजारा देख रह गई हैरान

CG – महिला को मृत समझकर कमरे में ताला…

Spread the loveबेमेतरा। छत्तीसगढ़ बेमेतरा में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा…
CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा, सरकारी शिक्षिका और क्लर्क को मिल रहा था लाभ

CG – महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा का खुलासा,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जांच…