• 01/12/2025

Aaj Ka Panchang 1 December 2025: साल की आखिरी एकादशी आज, जानें पूजा का सही मुहूर्त, पढ़ें 1 दिसंबर का संपूर्ण पंचांग

Aaj Ka Panchang 1 December 2025: साल की आखिरी एकादशी आज, जानें पूजा का सही मुहूर्त, पढ़ें 1 दिसंबर का संपूर्ण पंचांग
Spread the love

Aaj Ka Panchang 1 December 2025 (आज का पंचांग 1 दिसंबर 2025): मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहने वाली है। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र के साथ व्यतिपात योग का निर्माण होगा। इसके अलावा आज मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही, आज गीता जयंती भी है। आइए जानते है आज का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय से लेकर पूरा पंचांग…

आज की तिथि- 1 दिसंबर 2025, सोमवार

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा।

मोक्षदा एकादशी 2025 आज

वैदिक पंचांग के अनुसार मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत रविवार 30 नवंबर को रात 9 बजकर 31 मिनट पर होगी और 1 दिसंबर को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर तिथि का अंत होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत आज यानि 1 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।

मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2025

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
  • निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

  • दुष्टमुहूर्त – 12:30:49 से 13:12:40 तक, 14:36:22 से 15:18:14 तक
  • कुलिक – 14:36:22 से 15:18:14 तक
  • कंटक – 09:01:32 से 09:43:24 तक
  • राहु काल – 08:14:27 से 09:32:56 तक
  • कालवेला / अर्द्धयाम – 10:25:15 से 11:07:06 तक
  • यमघण्ट – 11:48:57 से 12:30:49 तक
  • यमगण्ड – 10:51:24 से 12:09:53 तक
  • गुलिक काल – 13:28:22 से 14:46:50 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत – 11:48:57 से 12:30:49 तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:05 से शाम 05:24 तक
  • मुंबई- शाम 04:36 से शाम 06:00 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:04 से शाम 05:21 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:13 तक
  • भोपाल- शाम 04:12 से शाम 05:33 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:30 से शाम 04:51 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:32 से शाम 05:53 तक
  • चेन्नई – शाम 04:14 से शाम 05:40 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 06:56 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 06:00 बजे
  • चन्द्रोदय – 14:22:00
  • चन्द्रास्त – 27:41:00

Related post

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने नियुक्ति प्रस्ताव को दी मंजूरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, सुप्रीम कोर्ट…

Spread the loveरायपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल

नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की…

Spread the loveवित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात रायपुर- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से रायपुर स्थित उनके…
CG – चेन स्नेचिंग गैंग का आतंक! मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार फरार…

CG – चेन स्नेचिंग गैंग का आतंक! मॉर्निंग वॉक…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चेन स्नेचिंग की वारदात से हड़कंप मच गया है। मॉर्निंग वॉक पर निकली…