• 07/08/2024

ग्रामीणों की शिकायत पर ACB की बड़ी छापेमार कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी

ग्रामीणों की शिकायत पर ACB की बड़ी छापेमार कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी
Spread the love

बिलासपुर की एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायगढ़ जिले के छाल में पदस्थ पटवारी हरिचरण राठिया को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी ने एक किसान शिकायतकर्ता जयलाल चावले से सरकारी जमीन को उसके नाम पर चढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। ग्रामीण पटवारी को पहले से ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद पटवारी ने 5 हजार रुपए और मांगे जिसकी शिकायत ग्रामीण ने एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी।

 

किसान ने इसकी शिकायत एसीबी से की जिसके बाद एसीबी ने पटवारी को उसके घर से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के लिए ACB बिलासपुर की टीम पहुंची। फिलहाल पटवारी के घर कार्यवाही जारी है।

 

ACB की टीम बुधवार को छाल तहसील मुख्यालय पहुंची और ट्रैप करते हुए पटवारी हरिशंकर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। बताया जा रहा है कि करीब 3-4 माह पहले ग्रामीणों ने मामले की शिकायत की थी। छाल तहसीदार एनके सिन्हा ने बताया कि ACB की टीम छाल पटवारी कार्यालय में कार्रवाई कर रही है।

Related post

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि और आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति…
Aaj Ka Panchang 4 August 2026: आज सावन के पहले मंगला गौरी व्रत पर बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: आज सावन के…

Spread the loveAaj ka panchang 4 August 2026: सावन महीने में मंगलवार के दिन माता पार्वती को समर्पित मंगला गौरी व्रत का…
Aaj ka Rashifal 4 August 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 4 August 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 4 August 2026:आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि…