• 20/09/2024

ACB कार्रवाई: रिश्वतखोरों पर चला ACB का हंटर, रिश्वत लेते दो को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

ACB कार्रवाई: रिश्वतखोरों पर चला ACB का हंटर, रिश्वत लेते दो को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी का एक्शन लगातार जारी है। एसीबी ने मनेंद्रगढ़ और सरगुजा जिले में कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर लेखापाल और पटवारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लालपुर सरपंच ने एसीबी के अंबिकापुर कार्यालय  में शिकायत की कि डीएमएफ मद से पंचायत में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी। जिसकी अंतिम किश्त 2,88,460 की राशि का भुगतान होना बाकी था। जिसके लिए मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के सहायक श्रेणी-2 लेखापाल सत्येंद्र सिन्हा से उन्होंने मुलाकात किया। उक्त रकम के भुगतान के लिए लेखापाल ने 19 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसकी उन्होंने एसीबी से शिकायत की। शिकायत की तस्दीक करने के बाद एसीबी ने ट्रैप आयोजित कर आरोपी सत्येंद्र सिन्हा को 19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरे मामले में डोमन राम राजवाड़े ने अंबिकापुर एसीबी कार्यालय में शिकायत की कि ग्राम भिट्टीकला में उसके पिता के नाम पैतृक भूमि है। पिता की मौत के बाद उक्त भूमि राजस्व रिकॉर्ड उसकी मां और 4 भाईयों के नाम पर दर्ज कराने के लिए भिट्टीकला के पटवारी वीरेंद्र पाण्डेय से संपर्क किया। पटवारी ने इस कार्य के लिए उनसे 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी से की। शिकायत की तस्दीक करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी वीरेंद्र पाण्डेय को 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Related post

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ

नियद-नेल्ला-नार 2.0 के तहत 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक…

Spread the love०मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश रायपुर । मुख्य…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को पहुंचेंगी बस्तर, मुरिया…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित…
छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश, 3,500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ में 150 करोड़ से अधिक का औद्योगिक निवेश,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का…