• 07/11/2025

Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के टेकारी रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदर टक्कर मार दी, इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

दूध बेचने का काम करता था मृतक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान कुश साहू, टेकारी निवासी के रूप में हुई. कुश दूध बेचने का काम करता था. आज (शुक्रवार) की सुबह वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर निकला था. लेकिन तेज रफ्तार कार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया. लोगों का गुस्सा इतना था कि वे सड़क से हटने को तैयार नहीं थे, जिससे इलाके में भारी जाम की स्थिति बन गई. पुलिस टीम हंगामा शांत कराने और यातायात बहाल करने की कोशिश में जुटी है.

Related post

CG : सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 2 मशीनें और 30 बोरा गुटखा जब्त

CG : सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: अवैध गुटखा…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में…
आज ओडिशा दौरे पर सीएम साय : जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम

आज ओडिशा दौरे पर सीएम साय : जानिए मिनट-टू-मिनट…

Spread the loveRaipur। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 20 सितंबर को ओडिशा दौरे पर रहेंगे। सीएम के जारी कार्यक्रम के…
BREAKING :महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा बयान,बोले- जल्द होगा समाधान

BREAKING :महानदी जल विवाद पर CM साय का बड़ा…

Spread the loveरायपुर – ओडिशा दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर…