• 26/04/2023

CG में पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत! धोखाधड़ी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

CG में पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत! धोखाधड़ी के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। आरोपी को धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस रायपुर से गिरफ्तार कर बिलासपुर लेकर आई थी।

मामला बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। मुंगेली निवासी 50 वर्षीय श्याम मोदीकर के खिलाफ जमीन की रजिस्ट्री और वाहन दिलाने के नाम पर तकरीबन पौने 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी का अपराध तारबहार पुलिस ने दर्ज किया था। जांच के दौरान परिवार के रायपुर के तेलीबांध में रहने की पुलिस को जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने मृतक और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर तारबहार थाना लाई।

आज सुबह अचानक आरोपी की तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर परिजनों ने सवाल खड़े किया है।

न्यायिक जांच होगी

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का भी बयान सामने आया है। सीएसपी संदीप पटेल का कहना है कि लॉकअप के अंदर आरोपी की तबियत खराब होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की बात कही है।

Related post

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बाल संप्रेक्षण गृह की खिड़की तोड़ 11 अपचारी बालक…

Spread the loveअंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बुधवार देर शाम हुई एक घटना ने सुरक्षा व्यवस्था…
Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को कब लगी रही एकादशी तिथि, देखें शुभ मुहूर्त, पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 24 June 2026: आज बुधवार को…

Spread the loveHindi Panchang, 24 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार है. आज शाम 6.12…
Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 24 जून को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 24 June 2026 : आज 24 जून के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…