• 22/12/2024

एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, उस्मानिया यूनिवर्सिटी JAC के नेताओं ने की तोड़फोड़, 8 गिरफ्तार

एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर हमला, उस्मानिया यूनिवर्सिटी JAC के नेताओं ने की तोड़फोड़, 8 गिरफ्तार
Spread the love

पुष्पा-2 एक्टर और साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन (allu arjun) के हैदराबाद जुबली हिल्स स्थित घर पर उस्मानिया विश्वविद्यालय के कई सदस्यों ने हमला कर दिया। विश्वविद्यालय की संयुक्त कार्रवाई समिति (JAC) के सदस्यों के ऊपर फिल्म अभिनेता के घर पर पथराव और तोड़फोड़  का आऱोप है। मामले में पुलिस ने JAC के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि उस्मानिया विश्वविद्यालय संयुक्त कार्य समिति के सदस्य महिला के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा देने की  मांग कर रहे थे। 4 दिसंबर को हैदराबाद के एक थिएटर में मची भगदड़ के दौरान एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उनका 8 साल का बेटा घायल हुआ था। अल्लू अर्जुन इस थिएटर में अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के लिए पहुंचे थे।

महिला की मौत के बाद मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया था। हालांकि हाईकोर्ट ने एक्टर को राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी थी। एक दिन जेल में रहने के बाद फिल्म एक्टर रिहा हो गए थे।

इसे भी पढ़ें –

छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी को दिया जा रहा महतारी वंदन योजना का पैसा, हर महीने अकाउंंट में डाल रहे 1000 रुपये, रिकवरी के साथ होगी FIR

Related post

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान…

Spread the loveरायपुर। गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है, लेकिन कबीरधाम जिले का…
CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था युवक, घर पहुंचने से पहले मिली मौत की खबर

CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्राम मुड़पार…
CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी, सामने आई ये बड़ी वजह…..

CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने…

Spread the loveजगदलपुर। बास्तानार जनपद की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने से भारी नाराजगी देखने…