• 22/12/2024

सनी लियोन को महतारी वंदन का पैसा जारी करने का मामला, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश.. FIR भी दर्ज

सनी लियोन को महतारी वंदन का पैसा जारी करने का मामला, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश.. FIR भी दर्ज
Spread the love

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 1000 की राशि बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोन के नाम पर जारी करने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले में बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने जांच के निर्देश दे दिया है। कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने तथा इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्यवाही भी की है।

बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन (Sunny Leone) को मिल रहे हजार रुपए की शिकायत प्राप्त हुई जिसकी प्रारंभिक जांच से पता चला की उक्त आवेदन ग्राम तालूर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी की आईडी से रजिस्टर्ड हुआ है। मामले की जांच किए जाने पर पता चला की वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति द्वारा जालसाजी कर अवैधानिक तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा है। संबंधित के विरुद्ध शासन के साथ धोखाधड़ी करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उसके बैंक खाते को होल्डकर वसूली की भी कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा संबंधित कार्यकर्ता और तत्कालीन पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही हैं।

पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें ये खबर

छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी को दिया जा रहा महतारी वंदन योजना का पैसा, हर महीने अकाउंंट में डाल रहे 1000 रुपये, रिकवरी के साथ होगी FIR

Related post

छत्तीसगढ़ बना कृषि सुधारों का राष्ट्रीय मॉडल: मंत्री रामविचार नेताम

छत्तीसगढ़ बना कृषि सुधारों का राष्ट्रीय मॉडल: मंत्री रामविचार…

Spread the loveरायपुर: कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 19 मई को आयोजित राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की आर्थिक चिंता से मिल रही राहत – अरुण साव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से गरीब परिवारों को बेटियों…

Spread the loveरायपुर: उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत केशकाल…
Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज ज्येष्ठ माह की पंचमी तिथि, सर्वार्थ सिद्धि योग में करें शुभ काम, देखें 21 मई का मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 21 May 2026: आज ज्येष्ठ माह…

Spread the loveAaj Ka Panchang 21 May 2026: आज गुरुवार का दिन है। दिक्र पंचांग के अनुसार आज का दिन बेहद…