• 12/01/2025

छत्तीसगढ़ में अडानी समूह 60 हजार रुपए करोड़ से अधिक का करेगा निवेश

छत्तीसगढ़ में अडानी समूह 60 हजार रुपए करोड़ से अधिक का करेगा निवेश
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने उन्हें स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित शाल और नंदी भेंटकर छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के दौरान अडानी ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा और सीमेंट के क्षेत्र में 65 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि निवेश किए जाने की घोषणा की। अडानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रायपुर, कोरबा और रायगढ़ में अडानी समूह अपने पावर प्लांट्स के विस्तार के लिए 60 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य की विद्युत उत्पादन क्षमता में 6,120 मेगावाट की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी होगी।

चेयरमैन अडानी ने आगे बताया कि अडानी समूह राज्य में सीमेंट प्लांट्स के विकास और विस्तार के लिए भी 5,000 करोड़ का निवेश करेगा। यह कदम राज्य के औद्योगिक विकास को मजबूती देगा और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अडानी समूह 10 हजार करोड़ रुपए का करेगा निवेश

मुख्यमंत्री साय को श्री अडानी ने बताया कि अडानी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले चार वर्षों में 10 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह पहल राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अडानी समूह के पहल की सराहना की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अडानी समूह के इस पहल की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि यह निवेश न केवल छत्तीसगढ़ की आर्थिक और औद्योगिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा, बल्कि इसे देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related post

छात्रों का 12 घंटे चक्काजाम : 400 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ 3 शिक्षक, मंत्री के आश्वासन के बाद देर रात खत्म हुआ आंदोलन

छात्रों का 12 घंटे चक्काजाम : 400 विद्यार्थियों के…

Spread the loveदुर्ग। पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यार्थियों का गुस्सा मंगलवार 25 अगस्त…
बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र सहित 3 की मौत

बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार…

Spread the loveकोरबा। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार पिता-पुत्र सहित…
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अनुकंपा नियुक्ति में शादीशुदा बेटी को भी नौकरी का अधिकार

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अनुकंपा नियुक्ति में शादीशुदा…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक अहम मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच…