• 19/08/2024

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों से सावधान! धड़ल्ले से बेचा जा रहा एक्सपायर खाने का सामान, खाद्य विभाग ने लिया एक्शन

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों से सावधान! धड़ल्ले से बेचा जा रहा एक्सपायर खाने का सामान, खाद्य विभाग ने लिया एक्शन
Spread the love

देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहार की भी कल्पना मिठाइयों के बिना नहीं की जा सकती। ऐसे में माफिया नकली खाद्य सामग्री खपाने के मंसूबे से सक्रिय हो जाते हैं। क्षेत्रों में नकली सामान और निम्‍न क्‍वालिटी की मिठाई समेत अन्‍य खाद्य सामग्री बेच देते हैं।

इसकी निगरानी के लिए खाद्य विभाग की टीम ने अपनी कमर कस ली है। जहां अलग-अलग दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर जुर्माना लगाया जा रहा है। और खाद्य सामग्री की भी जांच की जा रही है।

इस दौरान खाद्य विभाग की टीम पंखाजूर की एक दुकान पर पहुंची। जहां किराना दुकाना पर इस तरह की खाद्य सामग्री बेची जा रही थी कि खाद्य विभाग की टीम ही देखकर दंग रह गई। खाद्य विभाग की टीम ने पखांजूर के दास किराना दुकान पर छापामार कार्रवाई की। जहां कई तरह की खाद्य सामग्री ऐसी मिली जो कि धड़ल्‍ले से बेची जा रही थी।

जबकि उनकी एक्‍सपायर डेट कबकी निकल चुकी थी। इस तरह की खाद्य सामग्री क्षेत्र के ग्रामीणों को बेचने पर और दुकान में भारी मात्रा में ये सामग्री मिलने पर विभाग की टीम ने 2 लाख 99 हजार के करीब जुर्माना लगाया है।मिठाई की जांच लैब में की जाएगी। इसके बाद यदि कोई गड़बड़ी होती है तो संबंधित दुकानदारों पर कार्रवई की जाएगी।

खाद्य विभाग ने दो दुकानों से शंका के आधार पर मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इधर रोड किनारे लगने वाली छोटी दुकानों, फुटपाथ पर खड़े होने वाले हाथ ठेला संचालकों पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। जहां फुटपाथ पर लगने वाले हाथ ठेलों पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इन ठेलों व छोटी दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था।

Related post

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की…

Spread the love रायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी…

Spread the loveग्राम सभाओं के माध्यम से दी जा रही योजना की जानकारी, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने दिया जनजागरूकता का…
वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से उदंती-सीतानदी टाइगर…

Spread the loveहॉर्नबिल संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर ’पीवीटीजी गांवों ओढ़, अमलोर और आमामोरा में बढ़ी…